Tuesday, November 10, 2009

मैंने सुंदर पेंटिग बनाई

पापा ने मुझे लाइव ब्रश कंप्‍यूटर पर इंस्‍टाल करके दिया और उससे मैंने इतना सुंदर चित्र बनाया

Bitmap_Layer_(3)

Friday, October 23, 2009

पापा जल्दी आओ

मेरे पापा दूर गए हैं इलाहाबाद ब्लॉगिंग की मीटिंग में ! मैं उनकी याद में तीन बार रो चुकी हूं ! वैसे मैंने उनके लिए आई मिस यू का कार्ड भी बनाया है पर मम्मी उसे स्कैन करके उन्हें भेज नहीं पाई तो मैंने उनसे ये चिट्ठी लिखवाई है ! ताकी पापा तक मेरी बात पहुंच सके ! आज मेरे स्कूल में वेस्ट मैटीरियल से कैप बनाने का कंपिटीशन भी था ! उसके लिए मैंने तैयारी भी की थी ! पर रात को खेलते खेलते मेरे ऊपर टीवी और उसकी ट्राली गिर गई ! मैं उसके नीचे से भागी भी फिर भी मेरी कमर और सिर पर वह लग गई ! मैं दर्द से बहुत रोई और मुझे पापा की याद आई ! पर पापा नहीं आ सकते थे क्योंकि इलाहाबाद दिल्ली से बहुत दूर है ! आज मैं स्कूल भी नहीं गई ! आज शायद मैं घर पर ही कैप बनाउं और उसकी फोटो आपको दिखाऊं ! पापा आप जल्दी आ जाओ ! आज ही !

Friday, November 14, 2008

आज मैं बनी झांसी की मर्दानी रानी


आज मेरे स्कूल में फेंसी ड्रेस का फंक्शन था ! मैं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी थी ! खूब मज़ा आया ! मैंने कहा -
क्या आपने बुंदेले हरबोलों के मुंह से मेरी कहानी सुनी है ? मैं हूं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ! बचपन में एक बार मुझसे कहा गया था कि लडकियां घोडे की सवारी नहीं किया करतीं !
पर मैंने तो ज़िद ही पाल ली थी ! इसी ज़िद के सहारे मैंने घोडे की सवारी भी की और देश की रक्षा भी की ! मैंने शत्रुओं से कहा -
मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी "

Monday, December 31, 2007

ट्वायरूम में हम

इस वीडियो मैं और मेरा भाई पफ मजे कर रहे हैं।  

Wednesday, June 20, 2007

ये मेरा जोकर है।


ये मेरा जोकर है। ये मेरे स्‍कूल से मिला है- पिछले स्‍कूल ऐनेक्‍स कांन्‍वेंट से। मैं उस स्‍कूल से प्‍यार करती हूँ। एनेक्‍स कांन्‍वेंट स्‍कूल के मेरे दोस्‍त सुरभि, सोहम और समर्थ मेरे बहुत अच्‍छे दोस्‍त थे। अब मैं नए स्‍कूल बाल भारती मे आ गई हूँ। अब बाल भारती स्‍कूल में मेरे दोस्‍त हैं- प्रियल, खुशी रावत।

Wednesday, June 13, 2007

आओ अपना स्‍कूल दिखाऊं

मेरे स्‍कूल का नाम है बाल भारती स्‍कूल। ये रोहिणी में है। मेरे स्‍कूल की फोटो ये है-



मेरी मैम का नाम है साक्षी मैम। वो मुझे प्‍यार करती हैं। मैं स्‍कूल में ड्राईंग ही करती हूँ और कलरिंग करती हूँ।

Tuesday, June 5, 2007

मेरी कलरिंग बुक से


ये मैंने कलरिंग की है। मम्‍मी ने कहा कि कोई भी कलर कर दो इसलिए मैंने क्रो में रंग बिरंगे कलर कर दिए वैसे क्रो ब्‍लैक कलर का होता है।